फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   35 Khair trees cut illegally from Baul forest

बौल जंगल से अवैध रूप से काटे 35 खैर पेड़

Thu, 24 Mar 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
35 Khair trees cut illegally from Baul forest
रामगढ़ धार के बौल जंगल में अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़। संवाद - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के रामगढ़ धार के बौल जंगल में वन माफिया ने चोरी छिपे से अवैध रूप से 35 हरे भरे खैर पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इस अवैध कटान की किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई। बाद में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खैर के पेड़ों के 170 मोच्छे मौके से बरामद किए हैं। वन विभाग पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में वन विभाग के अधिकारियों ने भी अज्ञात लोगों पर प्रतिबंधित खैर पेड़ काटने का आरोप लगाया है। एक साथ 35 हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने से सभी हैरान हैं। वन माफिया काटे गए मोच्छों को ठिकाने में लगाने की फिराक में था, लेकिन सूचना मिलने पर वन विभाग ने इन्हें कब्जे में ले लिया। इस मामले में वन विभाग की टीम खैर तस्करी करने वाले गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है। अब पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि जंगल में अवैध कटान के पीछे किस गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन

बता दें कि कुटलैहड़ क्षेत्र में खैर तस्करी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। केस दर्ज होने के बावजूद गुपचुप तरीके से जंगलों में माफिया सक्रिय है। उधर, रामगढ़ धार परिक्षेत्र के रेंज ऑफिसर अश्वनी कुमार का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर बौल के जंगल में खैर की लकड़ी के 170 नग बरामद किए गए हैं। बरामद लकड़ी कीमत लगभग छह लाख रुपये है। वहीं, पुलिस थाना बंगाणा प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ खैर तस्करी का केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed