फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   3.30 crore installment released for new OPD block at Amb Hospital

Una News: अंब अस्पताल में नए ओपीडी ब्लॉक के लिए 3.30 करोड़ रुपये की किस्त जारी

Mon, 06 Oct 2025 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
3.30 crore installment released for new OPD block at Amb Hospital
मरीजों को अस्पताल में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन


ओपीडी ब्लॉक में संचालित होंगी विभिन्न प्रकार की ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए विभाग की ओर से 3.30 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। अब शेष औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस परियोजना से अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सीधा लाभ मिलेगा। जिले के सबसे बड़े उपमंडल अंब के नागरिक अस्पताल में वर्तमान में चिकित्सकों की ओपीडी के लिए सीमित स्थान है। जगह की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को बैठने में असुविधा होती है। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही भवन निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की गई है। इस भवन पर कुल लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।


अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 250 से 300 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। नए ओपीडी ब्लॉक में एक साथ दस ओपीडी संचालित होंगी। इसके लिए अलग-अलग केबिन बनाए जाएंगे। साथ ही मरीजों और परिजनों के लिए एक विशाल प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल अंब पर उपमंडल की करीब 50 पंचायतों की स्वास्थ्य सुविधाओं की जिम्मेदारी है। ऐसे में नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा। स्थानीय लोगों की यह लंबे समय से उठाई जा रही मांग अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नागरिक अस्पताल अंब में नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए 3.30 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। शेष औपचारिकताएं पूरी कर कार्य जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. राहुल कतना, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed