{"_id":"5c23b324bdec2257057f2e16","slug":"31545843492-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस फुटबाल क्लब ने गोमला को 3-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस फुटबाल क्लब ने गोमला को 3-0 से दी शिकस्त
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)। हरोली के खड्ड गांव में पंडित मोहनलाल दत्त मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता का समापन 30 दिसंबर को होगा। मुख्यातिथि ने इसके लिए आयोजकों को शुभारंभ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में खिलाड़ी मेहनत के बल पर सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में उच्च पद हासिल किए हुए हैं। इस अवसर पर सुमित, अश्वनी, बृजेश, हरीश, अनिल, नरिंद्र, अशोक, राहुल, गगन, शुभ, अजय, लक्की, सूरज, अर्पित, मोती, सुरजीत, इंदरजीत, मनिंदर, मोंटी, सुनील और आदित्य सहित आयोजक कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुधवार के दिन खेले पहले मुकाबले में लायंस फुटबाल क्लब ने गोमला फुटबाल क्लब होशियारपुर की टीम को शून्य के मुकाबले 3 गोल से मात दी। इसी तरह फुटबाल क्लब चुरुडू की टीम ने रॉयल फुटबाल क्लब ऊना की टीम को एक के मुकाबले 2 गोल से हराया। एक अन्य मुकाबले में फ्रेंड्स फुटबाल क्लब दौलतपुर चौक व शाह फुटबाल क्लब की टीम निर्धारित समय तक बराबरी पर रही। इसका निर्णय टाई ब्रेकर से हुआ। इसमें दौलतपुर चौक की टीम 2 के मुकाबले 3 गोल से विजेता रही। अगले मुकाबले में नाथ फुटबाल क्लब खड्ड की टीम ने वीनस फुटबाल क्लब की टीम को शून्य के मुकाबले 2 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दिन के अंतिम मुकाबले में आदर्श फुटबाल क्लब की टीम ने सागर फुटबाल क्लब की टीम को शून्य के मुकाबले 3 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन