फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   300 security personnel will take care of Navratri fair

300 सुरक्षा कर्मी संभालेंगे नवरात्र मेले का जिम्मा

Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
300 security personnel will take care of Navratri fair
मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता चिंतपूर्णी में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 300 महिला और पुरुष कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए पर्ची लेनी होगी। दर्शन पर्ची के लिए शंभू बैरियर और चिंतपूर्णी सदन में रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

7 से 14 अक्तूबर तक नवरात्र मेले होंगे। मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं, कोविड प्रोटोकाल के तहत लंगर के आयोजन, नारियल ले जाने, ढोल, नगाड़ों और चिमटों, लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी सदन में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न चीजों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

मेला के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी जबकि एसडीपीओ अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया गया है। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार कार्यकारी दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भिक्षावृत्ति पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीसी ने मेला अवधि के दौरान यातायात, बिजली, पानी, दवाईयों और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को दिशानिर्देश जारी किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नारी की प्रधान अलका संधू, प्रधान छपरोह शशि बाला, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम अंब मनेश यादव, एसडीपीओ अंब मनोज जम्वाल, डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड धीरज शर्मा, एससीएफ आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार और कार्यकारी मंदिर अधिकारी रोहित जाल्टा, आरटीओ रमेश कटोच, डीएफएससी राजीव शर्मा, एमओएच निखिल शर्मा, एसडीओ मंदिर राज कुमार जसवाल, एसएचओ कुलदीप कुमार, बीएमओ अंब राजीव गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।

बॉक्स
जल्द जारी होगी एसओपी
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड अनुरुप व्यवहार और सुरक्षा उपायों की कड़ाई से अनुपालना करनी होगा। मेला आयोजन में कोविड प्रोटोकॉल और एसओपी और दर्शनों के लिए समयावधि को लेकर जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
बॉक्स
श्रद्धालुओं को लेनी होगी दर्शन पर्ची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed