फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   26,000 devotees paid obeisance at the court of Maa Chintapurni

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 26,000 भक्तों ने नवाया शीश

Tue, 29 Jul 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
26,000 devotees paid obeisance at the court of Maa Chintapurni
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन सोमवार को 26,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। सुबह के समय मंदिर के बाहर कतारें नहीं दिखीं। कुछ देर बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी और दर्शन के लिए लगी दोहरी लाइन होटल संतोष तक पहुंच गई। रविवार की अपेक्षा सोमवार को दर्शन के लिए लगी लाइनों की रफ्तार धीमी रही। चार से पांच घंटे के भीतर भक्तों ने दर्शन किए। स्थानीय लोगों संजीव कुमार, राजेश, सुशील व अन्य ने बताया कि इस बार मेले में सुरक्षा कर्मियों की भी कमी नजर आ रही है। मंदिर से लेकर लाइन तक इक्का दुक्का पुलिसकर्मी ही नजर आए। कई श्रद्धालु लाइनों में गलत तरीके से भी घुसते नजर आए। सुरक्षा कर्मी यदि फील्ड में कम नजर आएं तो व्यवस्थाएं ढीली पड़ जाती हैं। क्षेत्र में कई होटलों में लंगर लग गए हैं, क्योंकि पूरे होटल ही संस्थाओं द्वारा किराये पर 10 दिनों के लिए ले रखे हैं। श्रद्धालुओं को खाने की विशेष व्यवस्थाएं बनी हुई हैं। चाय, पकौड़ा, डोसा, समोसा, खीर, दाल चावल, चपाती सब मिल रहा है। ट्रैफिक पुलिस को भी इन दिनों काफी पसीना बहाना पड़ रहा है, क्योंकि भीड़ के कारण ट्रैफिक का दबाव भी क्षेत्र में इन दिनों बढ़ गया है। ध्यान रहे कि मां के दरबार में आने वाले भक्तों में सबसे अधिक संख्या पंजाब के श्रद्धालुओं की रहती है। शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को भीड़ कम होने का अनुमान था। इसके बावजूद मंदिर क्षेत्र में दिनभर रौनक रही। लोगों ने मां की पवित्र पिंडी के दर्शन करने के साथ ही बाजार से जमकर खरीद भी की। इससे कारोबार में बढ़ोतरी हुई और व्यापारियों के चेहरे खिल गए। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि मेले व्यवस्थित तरीके से चल रहे हैं, आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed