{"_id":"6905ea5599819134d40bd291","slug":"24-kg-poppy-husk-seized-from-kutharbit-two-including-a-woman-arrested-una-news-c-93-1-una1002-170607-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुठारबीत से 2.4 किग्रा चूरा-पोस्त पकड़ा, महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुठारबीत से 2.4 किग्रा चूरा-पोस्त पकड़ा, महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत कुठारबीत क्षेत्र में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) टीम की ओर से की गई कार्रवाई में एक महिला और पुरुष के कब्जे से 2.4 किग्रा चूरा पोस्त (डोडे) बरामद किया गया। मामले में आरोपी महिला व पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान कुलविंद्र कौर व चंचल सिंह निवासी कांटे (पालकवाह) डाकघर भदौड़ी तहसील हरोली के तौर पर हुई।
जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस की एसआईयू टीम शुक्रवार शाम के समय गश्त पर थी। इसी दौरान कुठारबीत वर्षाशालिका के बाहर एक बाइक के पास व्यक्ति और महिला खड़े थे। महिला ने अपने दाहिने हाथ के सहारे से बैग को बाइक पर रखा हुआ था। एसआईयू टीम को दोनों महिला व पुरुष संदिग्ध लगे। इस दौरान महिला के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें पॉलिथीन में चूरा पोस्त रखा मिला, जिसका वजन 2.4 किग्रा पाया गया। एसआईयू टीम ने तुरंत दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।