फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   23,750 banned bullets caught from medical store in Una

ल स्टोर से 23750 नशीली प्रतिबंधित गोलियां पकड़ी

Thu, 11 Nov 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
23,750 banned bullets caught from medical store in Una
ऊना। जिला मुख्यालय के एक मेडिकल स्टोर से पुलिस ने बुधवार रात को 23750 प्रतिबंधित नशीली गोलियां पकड़ी हैं। पुलिस ने आरोपी स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी प्रवीण धीमान बुधवार रात को ड्यूटी पर थे। इस बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शहर के एक मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाइयों का धंधा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर ऊना पंकज गौतम व पुलिस थाना ऊना से जवानों के साथ मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। जांच पड़ताल पर मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं। गिनती पर यह कुल 23,750 पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक मुकेश शर्मा निवासी कुरियाला तहसील व जिला ऊना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी मुकेश शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

पुलिस पता लगा रही है कि नशीली दवाइयों की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि जांच में ड्रग इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया और जांच पड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed