फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Sun, 15 Apr 2018 06:28 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

स्वच्छता में अव्वल स्कूल किए सम्मानित, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती भी रहे मौजूद
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा कार्यक्रम का समां
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना के प्रांगण में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, आयुर्वेद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विपिन परमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, गाईड एंड स्काउट की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। जिला में हुए विकास को दिखाने वाली बागवानी, कृषि तथा स्वास्थ्य विभाग ने झांकियां प्रस्तुत कीं। जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विपिन परमार ने जिलावासियों को 71वें हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के ही दिन 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों के विलय के साथ हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि 70 साल के दौरान मेहनतकश और इमानदार लोगों की बदौलत प्रदेश लगातार आगे बढ़ा है। उन्होंने हिमाचल गठन में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार के योगदान को भी याद किया। विपिन परमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऊना के लिए पीजीआई चंडीगढ़ का हेल्थ सेंटर स्वीकृत किया है। इसके लिए सरकार ने लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि 500 बिस्तरों से लैस सुपरस्पैशिलिटी अस्पताल में सभी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ऊना के लिए 20 करोड़ की लागत से मदर चाइल्ड केयर यूनिट भी स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्वास्थ्य संस्थानों से संबंधित औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कैंसर केयर यूनिट और डायलिसिस यूनिट भी स्थापित कर दिए हैं। सीवी नेट मशीन से टीबी रोगियों की जांच निशुल्क की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 101 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रात: 9:30 से 11:00 बजे तक योग प्रशिक्षण की सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 साल से ऊपर आयु वाले हर नागरिक को लैब टेस्ट की सुविधा देने के भी प्रयास हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ बीपीएल परिवारों से संबधिंत लोगों को पांच लाख रुपये की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 262 डॉक्टरों के पदों को भरा है तथा दो हजार पैरा मेडिकल के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

आयुर्वेद विभाग में भी डॉक्टर के 200 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला व खंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया। प्राथमिक स्कूलों की श्रेणी में राप्रापा नारी, मिडल स्तर पर रामापा नंगल सलांगड़ी और उच्च व उच्चतर माध्यमिक पाठशाला स्तर पर राउपा भलौण को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, महामंत्री यशपाल राणा, ऊना मण्डलाध्यक्ष रमेश भड़ौलियां, जिला परिषद अध्यक्षा सोमा देवी भरवाल, उपायुक्त ऊना विकास लाबरू, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजुम मोदगिल को दी बधाई
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्र मंडल खेलों की शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उन्होंने ऊना की बेटी अंजुम मोदगिल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऊना ने खेल के क्षेत्र में देश को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने प्रदेश का नाम पुरी दुनिया में चमकाया है।


बच्चों की याद में रखा दो मिनट का मौन
समारोह में कांगड़ा के नूरपुर में एक निजी स्कूल बस हादसे में मारे गए बच्चों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed