{"_id":"5a9565f44f1c1b9b248b75ae","slug":"21519740404-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
नंगल। बजट में आय कर से छूट न देने और एक प्रतिशत सेस लगाने से गुस्साए एनएफएल के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन फर्टिलाइजर कर्मचारी संघ ने गेट रैली कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल, महासचिव कमलदेव, बख्शीश सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी (प्रधान नंगल खाद फैक्ट्री मजदूर दल) और त्रिलोचन सिंह ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के तहत नियुक्त सबसे गरीब श्रमिकों के वेतनमान बढ़ाने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उर्वरक एवं रसायन मंत्री ने अपने नंगल दौरे के दौरान इकाई में जो नए अमोनिया और यूरिया संयंत्र लगाने की घोषणा की थी, उसे पहल के आधार पर पूरा किया जाए।