फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रेड फेयर के विरोध में दौलतपुर बाजार बंद

ट्रेड फेयर के विरोध में दौलतपुर बाजार बंद

Tue, 02 Jan 2018 05:57 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेड फेयर के विरोध में दौलतपुर बाजार बंद

विज्ञापन
ट्रेड फेयर के विरोध में दुकानें बंद
दौलतपुर चौक बाजार के 300 दुकानदारों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
कहा, स्थानीय व्यापारियों का धंधा किया जा रहा चौपट
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)।
नपं दौलतपुर चौक के चलेट गांव में आयोजित किए जा रहे ट्रेड फेयर के विरोध में मंगलवार को स्थानीय दुकानदारों ने लगभग चार घंटे दुकानें बंद रखी। इस दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया। नपं दौलतपुर चौक के लगभग 300 दुकानदारों ने सुबह अपनी दुकानों पर ताला जड़कर विरोध जताया। बस स्टैंड के समीप एकत्रित होकर रोष व्यक्त किया। कुछ बाहरी व्यापारियों ने चलेट गांव में एक बड़ा डोम लगाकर दुकानें सजाई हैं। इसके लिए स्थानीय व्यापार मंडल की एनओसी नहीं ली गई। इसी वजह से 20 दिनों से दुकानदार अपना विरोध जता रहे हैं। दुकानदार बार-बार आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं। व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि चलेट गांव में जहां ट्रेड फेयर लगाया गया है वह दौलतपुर चौक बाजार से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। दुकानदार जीएसटी देता है, किराया देता है, लोन लेकर बाजार में दुकान चला रहा है और अन्य नियमों की पालना करता है लेकिन ट्रेड फेयर के नाम पर उनका धंधा चौपट किया जा रहा है। अब शिकायत उपमंडल दंडाधिकारी अंब को दी गई थी। उपमंडल दंडाधिकारी अंब ने इस आयोजन को तत्काल बंद किए जाने के आदेश दिए थे परंतु ट्रेड फेयर में दुकानें जस की तस लगी हुई हैं। प्रदर्शन पर डीएसपी अंब अजय राणा, तहसीलदार अंब विपिन कुमार एवं तहसीलदार घनारी केशव राम, एसएचओ गगरेट बहादुर सिंह, एएसआई सुरजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुकानदारों को समझा कर उनका विरोध बंद करवाया तथा बाजार खुलवाया।

इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप शर्मा, प्रमोद, सतीश, मोनू, विक्की, विशाल शर्मा, पंकज, अवतार, केहर, आदर्श, रोहित, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

हाईकोर्ट से ले रखा है स्टे : अजय राणा
डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि ट्रेड फेयर आयोजन कर्ताओं ने एसडीएम अंब के 22 दिसंबर के व्यापारिक मेला बंद करने के आदेशों के विरोध में हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। इसलिए इसे बंद नहीं करवाया जा सकता। उन्होंने विरोध जता रहे दुकानदारों से कानून की पालना का आह्वान किया। तहसीलदार अंब विपिन कुमार, तहसीलदार घनारी केशव राम ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रशासन ने वार्ता करवाई है। इसका शांति पूर्ण हल निकाला जाएगा। व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के विरोध में व्यापारियों के हित को देखते हुए डबल बेंच में अपील की जाएगी।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed