{"_id":"5944185a4f1c1bff4e8b463c","slug":"21497634906-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में एक्स-रे सुविधा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में एक्स-रे सुविधा जल्द
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन जल्द ही रोगियों की सुविधा के लिए शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही इसका लाभ रोगी उठा पाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने एक्स-रे मशीन के लिए करीब पौने दो लाख रुपए की लागत से नया ट्रांसफॉर्मर मंगवा लिया है। जिसे फिट करते ही मशीन को सुचारू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को 1.70 लाख रुपये का नया ट्रांसफॉर्मर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचा। पिछले काफी दिनों से अस्पताल में रोगियों को एक्सरे करवाने के लिए भटकना पड़ रहा था। मरीजों को निजी लैब के चक्कर काटने पड़ रहे थे। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि मरीजों को स्वास्थ्य से संबंधित सारी सुविधाएं मिले, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन प्रयासरत है। एक्स-रे विभाग में खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर नया मंगवाया गया है। जिसके बाद लोगों को एक्स-रे का लाभ मिल सकेगा।