{"_id":"6a8b33c873c6d0f1e000ed71","slug":"21-class-iv-posts-vacant-at-the-regional-hospital-una-news-c-93-1-una1002-203319-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 21 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 21 पद खाली
Sun, 23 Aug 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं बनाने में करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
कई बार मांग के बावजूद रिक्त पदों भरने के लिए नहीं हो रही कोई कार्यवाही
आशुतोष डोगरा
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी के चलते अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं सुचारु रखने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 21 पद रिक्त चल रहे हैं। कर्मचारियों की कमी का असर अस्पताल की रोजमर्रा की व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध स्टाफ से ही अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल जिले का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान होने के कारण यहां रोजाना काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। वार्डों में मरीजों की सहायता, सफाई व्यवस्था, मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने सहित कई जरूरी कार्य इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे रहते हैं। ऐसे में 21 पद लंबे समय से खाली होने के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जा चुका है।
इसके बावजूद अभी तक रिक्त पदों को भरने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के बावजूद उपलब्ध स्टाफ के माध्यम से व्यवस्थाओं को बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल में रिक्त पड़े 21 चतुर्थ श्रेणी पदों को जल्द भरने की मांग उठ रही है। यदि इन पदों पर जल्द नियुक्तियां होती हैं तो अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूती मिलने के साथ मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 21 पद खाली हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष इस समस्या को रखा गया है। उन्होंने आगामी मंत्रीमंडल की बैठक में समस्या को उठाकर उसका हल करवाने का आश्वासन दिया है। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना