{"_id":"60a00bb18ebc3e80d1518ce7","slug":"204-corona-infected-including-seven-month-old-baby-una-news-sml3704490132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने के बच्चे समेत 204 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने के बच्चे समेत 204 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
ऊना। जिले में शनिवार को सात महीने के एक बच्चे समेत 204 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में 157 और आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 57 कोरोना संक्रमित मिले हैं। थानाकलां क्षेत्र के घुंघन कलां गांव में एक साथ दस कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रैपिड एंटीजन टेस्ट में 921 सैंपल की जांच में 147 कोरोना संक्रमित मिले हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 116 सैंपल जांच में 20, थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 228 सैंपल में से 39, हरोली स्वास्थ्य खंड 60 सैंपल जांच में एक, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 329 सैंपल जांच में 47, बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 80 सैंपल जांच में आठ और अंब स्वास्थ्य खंड में 110 सैंपल जांच में 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं। खुरवाईं में तीन, थानाकलां में तीन, टकोली में तीन, अंदौरा अप्पर में तीन, चलेट में तीन, नंगल जरियाला में पांच, अंबोआ में पांच, गगरेट में चार, ओयल में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, शनिवार को जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब को भेजे गए सैंपल में से 248 निगेटिव और 57 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ऊना रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। अधिकतर मामलों में संक्रमित बिना लक्षण वाले हैं। ऐसे में उन्हें होम आइसोलेशन के लिए कहा गया है। जबकि गंभीर व जरूरत वाले मरीजों को डीसीएचसी शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वर्तमान समय में कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करें और यदि किसी में भी कोरोना संबंधी लक्षण हैं तो छुपाएं नहीं, बल्कि तुरंत जांच करवाएं।