फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीजीआई सेंटर के शिलान्यास को भाजपा ने तेज की तैयारियां

पीजीआई सेंटर के शिलान्यास को भाजपा ने तेज की तैयारियां

Sun, 03 Mar 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई सेंटर के शिलान्यास को भाजपा ने तेज की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। सदर विधानसभा क्षेत्र के मलाहत में प्रस्तावित पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास के सात मार्च को तय होने पर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सदर विधानसभा क्षेत्र में पीजीआई सेंटर के शिलान्यास पर होने वाली जनसभा के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया है।

सत्ती ने रविवार को अरनियाला लोअर और अपर, मलाहत, मदनपुर बसोली, भडोलिया खुर्द, रामपुर, कुठार खुर्द, कुठार कलां, टब्बा, रक्कड़ कॉलोनी और ऊना शहर में बैठक की। सत्ती ने कार्यकर्ताओं को 7 मार्च सुबह 10 बजे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास पर पहुंचने के साथ-साथ जनसभा का निमंत्रण भी दिया। सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के माध्यम से ऊना सदर हलके को एक बेहतरीन स्वास्थ्य संस्थान मिलने जा रहा है। इससे आने वाले समय में विशेषज्ञ सेवाएं प्राप्त होंगी और स्वास्थ्य के क्षेत्र की कमियां दूर होकर मजबूत स्वास्थ्य तंत्र मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का लाभ पंजाब और हिमाचल दोनों को हो पाएगा। सत्ती ने कहा कि 500 करोड़ से बनने वाले सेंटर में 125 से अधिक चिकित्सक एक हजार के करीब कर्मचारी तैनात होंगे। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यदि भूमि प्रक्रिया को समय पर किया होता तो आज काफी काम पूरा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भूमि प्रक्रिया को पूरी नहीं किया और अब जयराम सरकार ने 413 कनाल भूमि पीजीआई सेटेलाइट के नाम की है। इसके बाद सभी औपचारिकताओं को पूरा कर 7 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की उपस्थिति में शिलान्यास और जनसभा होगी। इसमें जिला भाजपा के विधायक और आलानेता भी उपस्थित रहेंगे। सत्ती ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को इस ऐतिहासिक शिलान्यास का भागीदार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed