फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बेटियों के मां-बाप का थानों-चौकियों में पुलिस चाय से करेगी सत्कार

बेटियों के मां-बाप का थानों-चौकियों में पुलिस चाय से करेगी सत्कार

Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बेटियों के मां-बाप का थानों-चौकियों में पुलिस चाय से करेगी सत्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। अगर आपके परिवार में केवल बेटियां हैं तो पुलिस चौकी अथवा थाना में जाने पर आपका स्वागत चाय से होगा। एसपी दिवाकर शर्मा ने डीसी राकेश प्रजापति द्वारा की पहल पर इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

एसपी ने सभी थाना-चौकी प्रभारी व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऊना उत्कर्ष कार्ड धारकों को प्राथमिकता के आधार पर डील किया जाए। एसपी ने ये भी आदेश दिए हैं कि कार्ड धारकों के सम्मान में उन्हें कार्यालय में चाय परोसी जाए। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में ऊना जिले में लड़कियों का लिंगानुपात चिंताजनक स्थिति में होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल की गई है। पुलिस विभाग इसका समर्थन करने के साथ-साथ इसके प्रचार और प्रसार के लिए भी वचनबद्ध है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग इसकी सफलता के लिए काम करेगा ताकि जिला में बेटियों का आंकड़ा बढ़ सके। गौरतलब है कि जिला का सीएसआर पहले 1000 लड़कों के प्रति 875 लड़कियों का था, जो बाद में विभिन्न प्रयासों से 915 तक पहुंच गया है। अभी इसमें और सुधार की गुंजाइश है। इस बारे में उपायुक्त राकेश प्रजापति का कहना है कि पुलिस विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अन्य विभागीय अधिकारियों से इस तरह के प्रयास करने का आग्रह किया जाएगा ताकि डीसी कार्ड होल्डर अभिभावकों को सरकारी कार्यालय में पूरा मान सम्मान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed