फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिले में बारिश ने मचाया कोहराम, भूस्खलन से डेढ़ दर्जन सड़कें अवरुद्ध

जिले में बारिश ने मचाया कोहराम, भूस्खलन से डेढ़ दर्जन सड़कें अवरुद्ध

Mon, 13 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिले में बारिश ने मचाया कोहराम, भूस्खलन से डेढ़ दर्जन सड़कें अवरुद्ध
ऊना। जिले में मूसलाधार बारिश ने जमकर कोहराम मचाया। भारी बारिश से करोड़ों रुपये क्षति पहुंची है। सड़क धंसने से चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बाईपास मार्ग पर एक सड़क हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने उक्त मार्ग का निरीक्षण करने के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं भारी भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से बंगाणा, दौलतपुर, गगरेट अंब एवं चिंतपूर्णी में करीब डेढ़ दर्जन के करीब सड़कें अवरुद्ध रहीं। इससे हजारों यात्रियों को दिनभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुबारिकपुर से अंब रोड पर झंगोली गांव में अस्थाई पुल बह गया। इस कारण नेशनल हाईवे बंद हो गया। सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। लोगों को वैकल्पिक रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। जोड़बड़-दौलतपुर संपर्क मार्ग रात से लेकर दोपहर बाद तक बंद रहा। इससे वाहनों की आवाजाही ठप रही। चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु सड़क बंद होने के कारण परेशान हुए। सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिरे हुए हैं। ल्हासों के साथ पेड़ भी सड़क के बीचों-बीच पहुंच गए हैं। इसके साथ-साथ बधमाना दौलतपुर मार्ग पर भी ल्हासे गिरने से मार्ग बंद रहा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कठिनाई उठानी पड़ी। वहीं, खड्डों-नालों के उफान से रात को गगरेट-ऊना मार्ग व गगरेट दौलतपुर मार्ग बाधित रहा। वहीं बंगाणा-धनेटा वाया पिपलू मार्ग, नलबाड़ी से तलमेहड़ा पर जगह-जगह पेड़ और ल्हासे गिरने से रास्ते बंद रहे। इससे वाहनों की आवाजाही दिनभर ठप रही। चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास पर सड़क धसने के चलते प्रशासन ने मार्ग को बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों कुलदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र, खेम चंद, संजीव, सिकंदर ने बताया कि भारी बरसात के कारण सड़क किनारे जगह-जगह नाले बने गए हैं, जोकि की लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं । सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश जसवाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। बेहड़ भटेड़ मार्ग ल्हासा आ जाने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed