फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बकरी पालन रोजगार का बेहतर विकल्प: डा. सतेंद्र

बकरी पालन रोजगार का बेहतर विकल्प: डा. सतेंद्र

Wed, 16 May 2018 06:12 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
बकरी पालन रोजगार का बेहतर विकल्प: डा. सतेंद्र
बकरी के दूध का पनीर बिक रहा दो हजार रुपये किलो : डॉ. सतेंद्र
विज्ञापन

बकरी पालन योजना के लाभार्थियों के लिए लगाए शिविर में बोले, दूध की बढ़ रही मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा(ऊना)।
उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बीपीएल कृषक बकरी पालन के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें लगभग 12 किसानों ने भाग लिया। कहा कि बकरी के दूध की बाजार में मांग दिनोंदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसका पनीर दो हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। बकरी का दूध स्वास्थ्य की दृष्टि से पौष्टिक है। उन्होंने किसानों को कृमि नाशक दवाइयों के सेवन, दाने का महत्व और हरे चारे के महत्व की जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतेंद्र ठाकुर ने बकरियों में बीमारी की रोकथाम के लिए टीके लगवाने की सलाह दी। इस मौके पर विराना राम, प्रदीप कुमार, सुरजीत सिंह, प्रकाश चंद, राजेश कुमार, नसीरदीन, स्वरूप चंद, नीलम रानी, संजीव कुमार, सतागर, सुभाष चंद और वेटर्नरी मुख्य फार्मासिस्ट रामलोक और फार्मासिस्ट केशवानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed