फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1.95 lakh retired employees did not get pension: Rajiv

सेवानिवृत्त 1.95 लाख कर्मचारियों को नहीं मिली पेंशन : राजीव

Tue, 04 Mar 2025 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
1.95 lakh retired employees did not get pension: Rajiv
कहा- कांग्रेस सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कर रही अनदेखी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कांग्रेस सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित हर वर्ग की अनदेखी कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव विशिष्ट ने मंगलवार को जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि अभी तक 1.95 लाख कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पाई है। हालांकि, इससे पहले भाजपा सरकार के समय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन व पेंशन मिलती रही है। सरकार लगातार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। इसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को भुगतना होगा। राजीव वशिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को ठगा है। अगर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन न दी गई तो इन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं, पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन अगर संघर्ष का रास्ता अपनाता है तो भाजपा सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के कर्मचारी उनको पूरा समर्थन देंगे। विशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में कर्मचारी हताश है। प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों और कर्मचारियों के एरियर का भुगतान नहीं कर पाई है। कांग्रेस सरकार एक के बाद एक गलत निर्णय लेकर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है। एक तरफ सरकार कह रही है कि हिमाचल में बजट की कोई कमी नहीं है, दूसरी तरफ हर वर्ग पर नए-नए टैक्स लगाकर मुश्किल में डालने का काम किया जा रहा है। सरकार ने नए विकास कार्य तो क्या करने, पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू विकास कार्य ही पूरे नहीं किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में प्रदेश व जिला ऊना में विकास ठप होकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed