फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिला शिक्षित तो पूरा परिवार शिक्षित : इंदु

महिला शिक्षित तो पूरा परिवार शिक्षित : इंदु

Fri, 15 Mar 2019 09:34 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
महिला शिक्षित तो पूरा परिवार शिक्षित : इंदु
ऊना। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंदु देवी ने कहा कि जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। अकसर देखने में आया है कि जो महिलाएं पढ़-लिख कर अपने पांव पर खड़ी हैं, उनके साथ भेदभाव के मामले कम हैं। जहां महिलाएं शिक्षा से वंचित हैं, वहां वे शोषण का शिकार हैं। यह शोषण अथवा भेदभाव सामाजिक और आर्थिक कारणों के चलते हो रहा है। इंदु देवी शुक्रवार को ऊना स्थित आईटीआई में अमर उजाला द्वारा महिला सशक्तीकरण पर शुरू किए गए अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में साइबर क्राइम ने अपनी जड़ें फैला ली हैं। अत: तकनीक के प्रति जागरूक होकर ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं से आह्वान किया कि तकनीक का तब तक इस्तेमाल न करें जब तक उसके बारे में पूरी जानकारी न हो।
विज्ञापन


छात्राओं का बढ़ा आत्मविश्वास : यशपाल
आईटीआई के प्रधानाचार्य यशपाल राजजादा ने कहा कि अमर उजाला के अभियान से छात्राओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को जीवन में हर स्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


असमानता से उपजा आरक्षण : ढिल्लों
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे वूमन आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने कहा कि समानता के अभाव में महिलाओं के लिए आरक्षण की जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को समान दृष्टि से देखने की आवश्यकता है। क्योंकि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़कर हर जिम्मेवारी का निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्व्यवहार पर कहां करें शिकायत : प्रीति
प्रशिक्षु प्रीति शर्मा ने पूछा कि लड़कियों से अकसर रास्ते में होने वाले दुर्व्यवहार की शिकायत कैसे कर सकते हैं। एसएचओ इंदु देवी ने इस पर विभिन्न हेल्पलाइन से अवगत करवाया। इसके अलावा महिला थाना प्रभारी के आधिकारिक नंबर 7018995918 पर भी शिकायत की जा सकती है।

सोशल साइट्स पर क्या है सिक्योरिटी : नेहा
नेहा चौधरी ने पूछा कि सोशल साइट्स पर खासकर महिला यूजर्स के लिए क्या सिक्योरिटी मापदंड हैं। महिला थाना प्रभारी इंदु देवी ने कहा कि फेसबुक जैसी साइट पर प्राइवेसी सेटिंग के जरिए अपने अकाउंट को काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है।

पुलिस की नौकरी में क्या हैं चुनौतियां : प्रियंका
छात्रा प्रियंका ने पूछा कि पुलिस की नौकरी में महिलाओं के लिए क्या चुनौतियां हैं। एसएचओ ने इस पर छात्राओं को ड्यूटी ऑवर के अलावा अन्य जिम्मेदारियों से अवगत कराया।


पुलिस भर्ती की क्या है प्रक्रिया : करीना
करीना ने पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो थाना प्रभारी ने कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक की भर्ती को लेकर होने वाले टेस्ट व ग्राउंड की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed