फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   प्रभजोत प्रभु व अमनदीप कौशल के सूफी तरानों पर झूमे लोग

प्रभजोत प्रभु व अमनदीप कौशल के सूफी तरानों पर झूमे लोग

Thu, 26 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रभजोत प्रभु व अमनदीप कौशल के सूफी तरानों पर झूमे लोग
sufi

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। ....अरे मन संभल-संभल पग धरिए और ताना सुरति का हो... जैसे सूफी भजनों से संगीत के फलक पर राइजिंग मलंग के प्रभजोत प्रभु एवं अमनदीप कौशल की जोड़ी ने खूब धूम मचाई। चंडीगढ़-ऊना मार्ग पर बहडाला में स्थित होटल सनशाइन में अमर उजाला की ओर से सूफी नाइट आयोजित की गई। 

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सतपाल सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सूफी नाइट में हारमोनियम, गिटार और तबले का फ्यूजन तथा रुह के तारों को छेड़ने वाला संगीत सूफी गायकों प्रभजोत प्रभु तथा अमनदीप कौशल की जोड़ी ने मन कुमतो माैला अमीर खुसरो के कलाम से शुरुआत की। इसके बाद दमादम मस्त कलंदर, मेरो रे जोगी, अरे मन संभल-संभल पग धरिये, तेरे इश्क नचाया थइया-थइया जैसे कई सूफियाना कलाम पेश कर दर्शकों का भक्ति रस के गोते लगाए।
विज्ञापन


समारोह में विशिष्ट अतिथियों के तौर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं चेयरमैन मंडी उपज समिति बलवीर बग्गा, भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, जिला भाजपा आईटी सेल प्रभारी बलविंद्र गोल्डी, जिला भाजपा औद्योगिक सेल अध्यक्ष राजीव राणा, कुटलैहड़ मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा विक्कु, प्रदेश कांग्रेेस सचिव रणजीत राणा, ऊना नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, डॉ. एसके नंदा, सतीश शर्मा पंचायत समिति अध्यक्ष अंब सहित उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, सुमित शर्मा, बलराम बबलू, तरसेम शर्मा, समाजसेवी संजय शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक आैर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सूफियाना शाम को यादगार बनाने के लिए एसबीपी ग्रुप, अथर्व चड्डा बीडीएम ग्रुप, क्रीमिका ग्रुप, अर्णव उद्योग, आस्था इंस्टीच्यूट,  डीएवी अंबोटा, रामस्वरूप कालिया, कार्तिक फूड, मेहताब ठाकुर, होटल अभ्यम, चौधरी अस्पताल, बलवंत ठाकुर, नंबरदार रामपाल, अजय कुमार लवली के अलावा वैन्यू पार्टनर होटल सनशाइन बहडाला आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed