{"_id":"5a9565f74f1c1bbe218b561e","slug":"191519740407-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब उद्योग पर क्यों मेहरबान सरकार : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब उद्योग पर क्यों मेहरबान सरकार : मुकेश
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
शराब उद्योग पर क्यों मेहरबान सरकार : मुकेश
कहा-नशे को बढ़ावा देने के बजाय विकास करें सीएम
भाजपा सरकार की कथनी और करनी में दिख रहा अंतर
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब उद्योग पर रियायतें बरसाकर नशे के कारोबार को बढ़ावा देने के स्थान पर जनता को विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर दो माह में ही शराब उद्योग पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई जा रही है? यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट फैसलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने वाली भाजपा अब अपनी ही सरकार से पूछे कि शराब माफिया पर क्यों मेहरबानी दिखाई जा रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिख रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शराब पर टैक्स लगा कर विकास की बात करने वाली सरकार को अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की जनता को शराब के पैसे से विकास नहीं चाहिए, बल्कि नशों पर पूरी तरह से नकेल कसी जानी चाहिए। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अदला-बदली पर कार्रवाई करते हुए पूर्व सरकार पर जांच के फैसले कर रही है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस नहीं बल्कि सीबीआई से जांच करवाई जाए। कांग्रेस की पूर्व सरकार ने कोई काम गलत नहीं किया है और न ही किसी काम से प्रदेश को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि एक दो नहीं, बल्कि सौ बार जांच करवाएं, कांग्रेस इसका सही ढंग से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक दिवालियापन का रोना छोड़कर मुख्यमंत्री मोदी सरकार से मदद लेकर आएं और प्रदेश को परदे से बाहर निकालें।