{"_id":"5a2006764f1c1b59678bf39e","slug":"191512048246-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथड़ी सीसे स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथड़ी सीसे स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हिमाचल सिलिकेट उद्योग बाथू के निदेशक जसजीत सिंह सिद्धू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गांव के प्रधान बलवीर राणा भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि जसजीत सिंह सिद्धू ने शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में स्कूल की उपलब्धियों पर प्रधानाचार्य सहित सभी स्टाफ और बच्चों को इसका श्रेय देते हुए उन्हें बधाई दी।
इस दौरान मुख्यातिथि जसजीत सिंह सिद्धू एवं प्रधानाचार्य राम किशन शांडिल सहित एसएमसी प्रधान शेर सिंह और स्टाफ सदस्यों ने वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में पढ़ाई, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने विशेष रूप से स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी चंद्रशेखर को विशेष रूप से सम्मानित किया। सरस्वती वंदना गान से शुरू हुए समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्राओं के देशभक्ति गान पर प्रस्तुत समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुत प्रिंयका एवं उसकी सहेलियों ने पंजाबी गिद्दे से भी खूब समां बांधा। प्रधानाचार्य राम किशन शांडिल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस मौके पर मुख्यातिथि जसजीत सिंह सिद्धू, गांव के प्रधान बलवीर सिंह, प्रधानाचार्य राम किशन, मुख्याध्यापक रणजीत सिंह, अधीक्षक गोपाल कृष्ण, एसएमसी प्रधान शेर सिंह, प्रवक्ता रिपुजीत सिंह, डीपी अश्वनी सती, जरनैल सिंह, मोती लाल, संतोष कुमारी, सतीश कुमार, यादविंद्र सिंह, दविंद्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन