फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   समाज में पुलिस, पब्लिक एवं प्रेस की भूमिका अहम

समाज में पुलिस, पब्लिक एवं प्रेस की भूमिका अहम

Sat, 28 Oct 2017 06:26 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
समाज में पुलिस, पब्लिक एवं प्रेस की भूमिका अहम
पुलिस, पब्लिक और प्रेस की भूमिका अहम
विज्ञापन

बनगढ़ बटालियन ने मनाया पुलिस कल्याणकारी सप्ताह
आश्रय स्कूल देहलां के दिव्यांगों की सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
प्रथम भारत आरक्षित वाहनी बनगढ़ के समादेशक एसआर राणा ने कहा कि समाज में पुलिस, पब्लिक तथा प्रेस की भूमिका बड़ी अहमियत रखती है। इन तीनों का आपसी रिश्ता अगर मधुर रहेगा तो समाज न केवल प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर होता है बल्कि समाज भयमुक्त, हिंसा मुक्त और तनावमुक्त भी रहता है। बटालियन में 21 से 27 अक्टूबर तक मनाए पुलिस कल्याणकारी सप्ताह के समापन पर समादेशक राणा ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा के लिए जिन 370 पुलिस जवानों ने अपनी शहादत दी है, उनकी कुर्बानी को हमें सदैव याद रखनी चाहिए। कल्याणकारी सप्ताह के दौरान शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वाहनी में तैनात सहायक सभादेशक प्रमोद शुक्ला ने गोद लिए दिव्यांगों के स्कूल आश्रय का दौरा कर दिव्यांग छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें फल, मिठाई वितरित की। पुलिस क्लब के सदस्यों के साथ समादेशक एसआर राणा ने चर्चा की। इस सप्ताह के दौरान दो दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ जिसमें उप समादेशक विनोद धीमान, सहायक समादेशक मनोज जंबाल ने पुलिस जवानों को मानवाधिकार एवं पुलिस आचरण संबंधी विषयों पर विस्तार से बताया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के बच्चों के कॅरिअर कांउंसिलिंग को लेकर अनेक अहम जानकारियां साझा की। समापन अवसर पर समादेशक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस एवं मीडिया का समाज के प्रति कर्तव्य विषय पर चर्चा की। दोनों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर एसआर राणा के साथ सहायक समादेशक प्रमोद शुक्ला, मनोज जंबाल, उप समादेशक विनोद धीमान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed