{"_id":"594416cd4f1c1b6b3e8b46b8","slug":"191497634509-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता पदनाम किया जाए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता पदनाम किया जाए बहाल
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ ने लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। संघ के जिलाध्यक्ष विकास रत्न ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले नियुक्त अनुबंध शिक्षकों के पक्ष में जो पेंशन संबंधी निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने दिया, उसे अविलंब लागू किया जाए। वहीं वर्ष 2003 के बाद नियुक्त पैरा टीचर्ज तथा अनुबंध शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाया जाए। पीजीटी पदनाम अविलंब समाप्त करके प्रवक्ता पदनाम पुन: बहाल करें। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा स्कूल प्रवक्ताओं के मान-सम्मान के साथ जुड़ा हुआ है। संघ ने पीएचडी, एमफिल, एमएड शिक्षा प्राप्त स्कूल प्रवक्ताओं को विशेष वेतन वृद्धि दी जाए। कॉमर्स प्रवक्ता जो बीएड के कारण नियमित नहीं किए गए। उन्हें बीएड की एकमुश्त छूट देकर बैकडेट से नियमित किया जाए। 4-9-14 का लाभ हर पदोन्नति पर दिया जाए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद बनियाल, सतपाल वशिष्ट, रमन विज, सुदर्शन कौशल, संतोख परमार, निर्मल राणा, उपाध्यक्ष हंसराज सुमन, महासचिव अजेंद्र जसवाल, प्रदेश प्रेस सचिव राजन शर्मा, दिनेश कौंडल, राम गोपाल डोगरा, रमन भारद्वाज, अनिल चौधरी, निशा धीमान, अंजु रानी, सुनीता जरियाल, किरण, नितिका कौशल, नीरज शर्मा, बलवंत, जतिंद्र शर्मा एवं रमेश महाजन ने संयुक्त रूप में दिया।