फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वितीय लाभ न देने पर भड़के पैट शिक्षक

वितीय लाभ न देने पर भड़के पैट शिक्षक

Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
वितीय लाभ न देने पर भड़के पैट शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंब की कार्यकारिणी ने शनिवार को पैट शिक्षकों की अनदेखी को लेकर बीईईओ अंब के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।

संघ ने पैट शिक्षकों की मांगों को न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ पैट अध्यापकों के सुरक्षित भविष्य को लेकर 10 महीनों से सरकार तथा शिक्षा विभाग से निरंतर मांग उठाता आ रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार इन्हें नियमित जेबीटी की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने की नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रही है। जबकि कुछ वर्गों के लिए 2 वर्ष पहले ही ऐसी व्यवस्था सरकार ने की दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमाचल के इतिहास में सबसे शोषित वर्ग की उचित मांग को अनदेखा किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार तथा शिक्षा विभाग को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि अगर 6 मार्च तक प्राथमिक सहायक शिक्षक अध्यापकों को वित्तीय लाभ की नोटिफिकेशन सरकार की तरफ से जारी नहीं की तो प्राथमिक शिक्षक संघ 7 मार्च से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देगा। हर जिला मुख्यालय और प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन आरंभ करेगा। इसमें जिला ऊना से कम से कम 400 से 450 प्राथमिक शिक्षक हिस्सा लेंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, महासचिव राकेश शर्मा, ब्लॉक प्रधान जीआई कुलदीप कंग, हरोली से अवतार सिंह, ऊना से सुभाष सैनी, बंगाणा से अशोक धीमान, गगरेट से राजीव शर्मा, जगमोहन सिंह मनकोटिया, गुरदीप सिंह, यशपाल सैनी, जोगिंद्र पाल, करनैल सिंह, रणजीत राजन, केशव सिंह, महेश शर्मा, सतिंद्र मिन्हास, हरीश कुमार, नवीन शर्मा, अंजू बाला, इंदू, पूनम राणा, संजू बाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed