फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नंगल जरियाला और अंबोआ खड्डों का होगा चैनलाइजेशन

नंगल जरियाला और अंबोआ खड्डों का होगा चैनलाइजेशन

Sun, 25 Nov 2018 08:47 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
नंगल जरियाला और अंबोआ खड्डों का होगा चैनलाइजेशन
गगरेट(ऊना)। स्वां नदी तटीकरण योजना के तहत अंतिम चरण का कार्य गगरेट क्षेत्र में युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। इस योजना के तहत नंगल जरियाला व अंबोआ खड्ड में तटीकरण का कार्य शुरू किया गया। जिसका रविवार को विधिवत पूजन गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने किया। इस योजना के तहत अंबोआ खड्ड का तटीकरण लगभग 9 करोड़ से होगा तथा इस खड्ड के दोनों छोरों पर लगभग 2 किलोमीटर तक तटीकरण होगा। एसडीओ बाढ़ नियंत्रण अश्वनी चौधरी ने बताया कि अंबोआ गांव की लगभग 40 हेक्टेयर भूमि री-कलेम होगी। वहीं नंगल जरियाला खड्ड पर लगभग 12 करोड़ की लागत से कार्य होगा। जिससे खड्ड के एक छोर पर 2.86 व दूसरे छोर पर 2.94 किमी. लंबा तटीकरण होगा। जिससे क्षेत्र की लगभग 62 हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य बनेगी। जिला ऊना की सबसे बड़ी योजना स्वां नदी तटीकरण के तहत क्षेत्र गगरेट की सभी खड्डों का तटीकरण भी किया जाना है। उसी कड़ी में विभाग द्वारा सिंचाई मंत्री महेंद्र ठाकुर द्वारा तीन खड्डों के तटीकरण का कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है। स्वां नदी तटीकरण योजना के अंतिम चरण में बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा अब नंगल जरियाला और अंबोआ खड्ड में तटीकरण का कार्य शुरू किया गया है। इन दोनों कार्यों के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इन दोनों खड्डों पर दो छोर मिला कर कुल लगभग 9 किलोमीटर लंबाई में तटीकरण होगा। इस योजना से दो गांवों को लाभ होगा और इस योजना कर तहत लगभग 100 हेक्टेयर भूमि किसानों की री-कलेम होगी। इससे पूर्व बरसात में खड्डें अपनी मनमर्जी से बहती थी और उफान पर आने पर अपने साथ क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को भी निगल जाती थी। लेकिन स्वां नदी तटीकरण योजना के तहत अब धीरे-धीरे उपजाऊ भूमि को बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा री-कलेम कर लिया गया है। हालांकि अभी गगरेट क्षेत्र की बहुत सी खड्डों का कार्य होना बाकी है और साथ ही स्वां नदी के तटीकरण का कार्य भी अधूरा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed