फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एक चिकित्सक पर 15 पंचायतों का जिम्मा

एक चिकित्सक पर 15 पंचायतों का जिम्मा

Thu, 22 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
एक चिकित्सक पर 15 पंचायतों का जिम्मा
doctor

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में अव्यवस्थाओं का आलम है। अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मात्र एक चिकित्सक के हवाले ही स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा है।

इससे रोजाना उपचार को आने वाले रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिंतपूर्णी अस्पताल में 15 पंचायतों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। पंचायत गंगोट, छपरोह, डूहल बंगवाला, भटवाला, नारी, ज्वाल, धर्मशाल महंता, समनोली के करीब चार हजार की आबादी के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र है। यहां चिकित्सकों की कमी के कारण घंटों मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई मरीजों को अस्पताल में एक डॉक्टर के तैनात होने के कारण निजी अस्पताल की ओर रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


धर्मशाल महंता खास की प्रधान गुरमीत कौर ने चिंतपूर्णी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतपूर्णी में रिक्त चल रहे स्टाफ के बारे में कई बार अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जब स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार चिंतपूर्णी आए थे, उस दौरान भी उन्हें समस्या के बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन यहां डाक्टरों की कमी को आज तक पूरा नहीं किया गया है। प्रधान गुरमीत कौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मांग की है कि चिंतपूर्णी में डॉक्टरों के स्टाफ की कमी को शीघ्र पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed