{"_id":"5bf2f244bdec226933278620","slug":"181542648388-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के बनेंगे विशिष्ट पहचान पत्र : अरिंदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के बनेंगे विशिष्ट पहचान पत्र : अरिंदम
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ऊना में विश्व शौचालय दिवस पर एडीसी अरिंदम चौधरी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। देशभर के दिव्यांगों के आंकड़ों को केंद्रीयकृत वेब एप्लीकेशन से ऑनलाइन किया जाएगा। इसके अंतर्गत हर दिव्यांग का विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिला से संबंधित दिव्यांगजनों को अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में विशिष्ट पहचान पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि पहले जारी पहचान पत्र से दिव्यांगों को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं अब इस विशिष्ट पहचान पत्र से ही मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि सभी दिव्यांग एक माह के भीतर पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण प्रिंट आउट की प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें, जिससे सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं उनको भविष्य में भी मिलती रहे। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि इस योजना को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्रियांवित करना सुनिश्चित करें, जिससे कोई भी दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें लोकमित्र में ले जाकर उनका पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
अरिंदम चौधरी ने इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, आशावर्करों और दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, डॉ. निखिल, ऑल इंडिया हैंडीकैप सर्विस सोसायटी के राष्ट्रीय महामंत्री नेत्र सिंह चौधरी, सुनीता, सिस्टर विन्सी, सरोज रानी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन