दो लोगों में डेंगू बुखार के लक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। दोनों का चिकित्सकों की देखरेख का उपचार जारी है। अस्पताल में दोनों के करवाए ब्लड टेस्टों में डेंगू के लक्षणों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है दोनों युवक सोलन जिले के परवाणू में कार्यरत थे। बीते दिनों तबीयत खराब के होने के बाद वे घर आए थे।
शुक्रवार को योगेश निवासी घंडावल को तेज बुखार के चलते परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। यहां करवाए ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट में उसे डेंगू बुखार के लक्षणों की पुष्टि हुई है। परिजनों के अनुसार वह कुछ माह से जिला सोलन के परवाणू में जेसीबी ऑपरेटर है। कुछ दिनों से योगेश वहां पर बीमार रहने लगा। हालत ज्यादा बिगड़ने पर योगेश ने परवाणू में एक अस्पताल में उपचार लिया। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न आया। इसके बाद वह घर लौट आया।
उधर अंब निवासी प्रतीक में भी डेंगू के लक्षण पाए गए है। प्रतीक भी सोलन जिला के परवाणू स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार को परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सीय जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अस्पताल के एमएस डॉ. बीबी कटोच ने बताया डेंगू की चपेट में आए दोनों पीड़ितों का उपचार अस्पताल में जारी है।