{"_id":"5b7c15d342c792465e1e8adb","slug":"181534858707-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने निकाली नीरज भारती की शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने निकाली नीरज भारती की शव यात्रा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रोटरी चौक पर फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। पूर्व सीपीएस नीरज भारती की सोशल मीडिया पर की भद्दी टिप्पणियों पर जिला भाजयुमो ने कड़ा आक्रोश जताया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस ऊना से लेकर रोटरी चौक तक विरोध स्वरूप कांग्रेस नेता की शव यात्रा निकाली।
इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने रोटरी चौक पर नीरज भारती का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिला भाजयुमो प्रभारी अंकित चोपड़ा, जिला महामंत्री लखवीर लक्खी एवं अजय चौधरी ने कहा कि नीरज भारती अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सोशल मीडिया पर भद्दी भाषा में की जा रही टिप्पणियां अहसनीय हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होकर कांग्रेसी कैसे छटपटाते हैं, इसका उदाहरण नीरज भारती हैं।
विज्ञापन
युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि नीरज भारती की टिप्पणियों से कांग्रेस की विचारधारा का पता चलता है। प्रदेश का दुर्भाग्य है कि ऐसे असंसदीय भाषा बोलने वाले व्यक्ति को वीरभद्र सिंह ने शिक्षा विभाग का मुख्य संसदीय सचिव बनाए रखा। उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं तक के लिए नीरज भारती जिस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं, उससे उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी लोगों को नजर आ रही है। उन्होंने नीरज भारती को चेताया है कि वे अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से पूछा कि क्या पार्टी अपने नेताओं की ऐसी असंसदीय और अश्लील भाषा का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेतृत्व में थोड़ी सी भी नैतिकता बाकी है तो नीरज भारती जैसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाल फेंके। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश सचिव राजीव कालिया, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, ऊना मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, महामंत्री विकास शर्मा, गगरेट मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, चिंतपूर्णी मंडलाध्यक्ष संदीप, शहरी अध्यक्ष खामोश जैतक, बीडीसी रवि जेलदार, सतवंत, विक्रम सिंह, गोल्डी चौहान, साहिल दत्ता, जसविंद्र सिंह मोनू, सचिन, जतिन रिंकू, हरविंद्र लक्खी, राम सिंह, कार्तिक, गौरू, सुखविंद्र सांगरा सहित कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।