{"_id":"5aa7fe7d4f1c1bb3758b54ac","slug":"181520959101-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर वाया कुदेट रूट बंद होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर वाया कुदेट रूट बंद होने से लोग परेशान
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर वाया कुदेट रूट बंद, लोग परेशान
अंब (ऊना)। होशियारपुर-सूरी वाया कुदेट एचआरटीसी बस रूट के बंद होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कुदेट निवासियों को बस लेने के लिए पांच किलोमीटर दूर रपोह मिसरां आना पड़ रहा है। इससे इस पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आठवीं से जमा दो कक्षा के स्कूली बच्चों विशेष रूप से छात्राओं को जंगली रास्तों से पैदल पांच किलोमीटर रपोह तक आना पड़ता है। स्थानीय लोगों सौरभ जसवाल, रवि कुमार, महेश, सुनील, शेर सिंह, सुभाष, होशियार सिंह आदि ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय में यह रूट वाया कुदेट बंद कर दिया गया था। करीब चार-पांच माह से यह रूट मंझार तक ही चलाया जा रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि यह रूट कुदेट तक दोबारा बहाल किया जाएगा, लेकिन अभी तक स्थानीय लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। क्षेत्र के लिए कोई निजी बस का रूट भी नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कुदेट के लिए बस सेवा बहाल की जाए।