{"_id":"59f47e924f1c1b6d548b96e6","slug":"181509195410-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशिका का भाषण सबसे बढिय़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशिका का भाषण सबसे बढिय़ा
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। शनिवार को विधान सभा क्षेत्र ऊना-44 के तहत एचएमएम लाल पब्लिक स्कूल जलग्रां (टब्बा) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ा में मतदाता जागरूकता रैली, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस शिविर में युवाओं से आह्वान किया गया कि वे मतदान की महत्ता की जानकारी अपने तक सीमित न रख अपने घर-गांव और गली-मुहल्लों में भी लोगों को इस बारे में जागरूक करें। नौ नवंबर को विधान सभा के चुनाव में होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करें। इन कार्यक्रमों में जिला निर्वाचन कार्यालय से स्वीप कार्यक्रम अभियान के सदस्य डॉ. किशोरी लाल और अशोक धीमान ने मतदाता जागरूकता शिविर में मतदान का विस्तार से महत्व बताया। नारा लेखन प्रतियोगिता में नंगड़ा के रविंद्र प्रथम, अंचल द्वितीय और गौरव हीरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, रिया द्वितीय और दिक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। एमएम लाल पब्लिक स्कूल जलग्रां (टब्बा) स्कूल से नार लेखन में रजनी ठाकुर प्रथम, अंचल द्वितीय और सुमित तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में रजनी बाला प्रथम, अंजल द्वितीय और सुमित तृतीय स्थान पर रहे।