फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डेंगू की चपेट में आए तीन लोग

डेंगू की चपेट में आए तीन लोग

Fri, 27 Oct 2017 10:33 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आए तीन लोग
DENGUE

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला में डेंगू ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में आए दिन डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। अचानक तीन नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बाकायदा डेंगू के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। अब तक जिला में आधा दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं जिनका उपचार ऊना अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के कांगड़ निवासी नीरज कुमार के परिजनों ने बताया कि नीरज काफी समय से हरियाणा में जेसीबी ऑपरेटर का कार्य करता है। कुछ दिनों पहले वह बीमार पड़ गया। वहां स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सीय परामर्श लिया।

रक्तजांच में वहां पर डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। ज्यादा स्वास्थ्य बिगड़ने पर नीरज वापस घर हरोली आ गया। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया। दूसरा मामला हरोली उपमंडल के गांव बीटन का है। जहां का 30 वर्षीय युवक संजीव डेंगू की चपेट में आ गया। कुछ दिन पहले संजीव को बुखार की शिकायत हुई। जिस पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसके रक्त के नमूनों को लैब टेस्ट के लिए भेजा। प्रारंभिक चरण में कराए टेस्टों में संजीव को डेंगू होने की पुष्टि की गई। तीसरे मामले में हरोली के सलोह का अशोक डेंगू की चपेट में आ गया। अशोक कुमार मोहाली में नौकरी करता है।
विज्ञापन


बीते दिनों मोहाली में काम करने के बाद अशोक कुमार वापस घर आया था जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अशोक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। बता दें कि अब तक लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं सीएमओ
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। इनमें स्वास्थ्य सुधार आया है। उन्होंने कहा कि इनमें ज्यादातर मामलों में बाहरी राज्यों से ही लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि जिला भर में स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed