{"_id":"59aedb724f1c1b94078b4688","slug":"181504631666-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरेया पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरेया पर झूमे श्रद्धालु
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। गांव अजौली की शास्त्री मार्र्केट में चल रहे दस दिवसीय गणेश उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर गणेश उत्सव कमेटी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा शास्त्री मार्केट से शुरू होकर नंगल के लक्ष्मी नारायण मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में गणेश भगवान, शिव परिवार, राधा-कृष्ण की झांकियां प्रमुख रहीं।
कलाकारों ने गणपति बप्पा मोरेया, जय-गणेश, जय-गणेश, जय गणेश देवा, सब देवताओं से पहले पूजा, तेरे सिवा कोई ओर न दूजा आदि भजनों की प्रस्तुति पेश कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गणपति उत्सव कमेटी के प्रधान प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि दस दिनों तक चले गणेश उत्सव में कलाकारों ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबकी लगवाई। श्रद्धालुओं ने सतलुज नदी में गणेश भगवान की प्रतिमा का जयकारों के साथ पूरे विधिविधान व पूजा अर्चना के साथ विसर्जन किया। इस मौके पर प्रधान प्रवीण द्विवेदी, अरविंद जोशी, पवन गौतम, भूषण कुमार, सुदर्शन अवरोल, सतीश कपिला, रमन कुमार, रजिंद्र सोनी, बिट्टू, गुलशन कुमार, सेवासिंह मौजूद रहे।