फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भाजपा नेता के खिलाफ डाक बम से हड़कंप

भाजपा नेता के खिलाफ डाक बम से हड़कंप

Tue, 11 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के खिलाफ डाक बम से हड़कंप
थानाकलां (ऊना)। जिले के एक भाजपा नेता के नाम पर क्षेत्र में डाक बंट रही है। डाक बम के नाम से मशहूर हो रही 11 पेजों की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर भी बहुत चर्चित हो रही है। जिले के विभिन्न डाकघरों में 10 रुपये के टिकट सहित यह डाक पत्र डाकिए की ओर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवी लोगों को बांटे जा रहे हैं। लेकिन, लिफाफे के ऊपर जो मुहर लगी हुई है वह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है। इस लिफाफे में जो 11 पेज डाले गए हैं, उनमें लिखा गया है कि नेता द्वारा संपूर्ण वर्षों के अपने कार्यकाल में उक्त भाजपा नेता ने किस तरह अपनी संपत्ति का विस्तार विभिन्न स्थानों पर किया। इसमें लिखा गया है कि भाजपा नेता की ओर से करोड़ों की संपत्ति कई ठेकेदारों के साथ मिलकर अर्जित की गई और अपने कई चहेतों और रिश्तेदारों को भी राजनीतिक पहुंच के चलते करोड़ों का लाभ पहुंचाया गया। लेकिन, अभी तक यह बात मालूम नहीं हो पाई है कि इस डाक पत्र के पीछे कौन लोग हैं? कांग्रेस पार्टी के लोग हैं या भाजपा के ही रुष्ठ लोग शामिल हैं या कोई और। यह पत्र क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। पत्र में भाजपा नेता के संपूर्ण वर्षों के कार्यकाल में किस तरह संपत्तियां एकत्रित की गईं, विस्तारपूर्वक लिखा गया है। नेता के नाम यह खुला पत्र क्षेत्र में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। इस पत्र में नेता के ऊपर एक कंपनी से लाखों रुपये का कमीशन ऐंठने का आरोप भी लगाया गया है। पत्र में नेता की ओर से राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा समेत अन्य कई स्थानों पर करोड़ों के कई प्लाट खरीदने के आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा भाजपा के चुनिंदा पदाधिकारियों को अवैध तरीके से लाभ पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। इस संबंध में कुटलैहड़ भाजपा के महासचिव चरणजीत शर्मा का कहना है कि चुनावों के नजदीक आते हमारे ऊपर यह षड्यंत्र रचा जा रहा है। पिछले चुनाव में भी इस तरह के षड्यंत्र रचे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed