{"_id":"684ab5f9cdf985ad5901868f","slug":"18-posts-of-anganwadi-workers-and-assistants-will-be-filled-in-bangana-una-news-c-93-1-ssml1048-156169-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 18 पद भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 18 पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
सीडीपीओ कार्यालय ने मांगे आवेदन, 28 जून तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। बाल विकास परियोजना धुंदला मिनी सचिवालय बंगाणा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पांच और सहायिका के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन लिखकर 28 जून की शाम तीन बजे तक सीडीपीओ कार्यालय बंगाणा में जमा कर सकते हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला बंगाणा रूपेश कुमार ने दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद करसाई, बौट, बिहडू कलां, चौघाट, भरमाड में भरे जाएंगे। सहायिका का पद बुधान-2, अप्पर राजली, राजली बनियाला, मलांगड़, नरूंह, ननावीं-1, रिवाड, चराडा, बिहडू कलां, अंदरोली, बडोआ, बगनाल, बड़ूही-2 में भरने हैं।
इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र व क्षेत्र का स्थाई निवासी होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार से सत्यापन होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया कुल 25 अंकों पर आधारित होगी। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अधिकतम 10 अंक, कार्य अनुभव के लिए तीन अंक, दिव्यांग अभ्यार्थियों को दो अंक, आरक्षित वर्ग, विधवा, तलाकशुदा या अनाथ जैसी श्रेणियां के लिए तीन अंक तथा विशेष परिस्थिति की विवाहित-अविवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक निश्चित हैं। अंतिम रूप में तीन अंक व्यक्तिगत साक्षात्कार आधार पर दिए जाएंगे।