{"_id":"5c420166bdec224dce16582b","slug":"171547829606-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नकल रोकने पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन नकल रोकने पर सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड चला ऑनलाइन नकल रोकने, सभी स्कूलों में कैमरे न ब्रॉडबैंड
सीसीटीवी के लिए बोर्ड न विभाग दे रहा पैसे
स्कूल प्रबंधकों को अपने स्तर पर पैसे जुटाना हो रहा मुश्किल
40 फीसदी स्कूलों में कैमरे लगने बाकी, विद्यालयों में इंटरनेट भी नहीं
मॉडल स्कूलों में ही बॉडबैंड
मणिकुमार सरोआ
ऊना। शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में ऑनलाइन नकल रोकने के लिए किए जा रहे दावे पर प्रश्न चिह्न लग गया है। ऑनलाइन नकल रोकने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड मॉडम होना जरूरी है।
मॉडल स्कूलों के अलावा इक्का-दुक्का स्कूलों में ही ब्रॉडबैंड मॉडम की सुविधा है। अगर मॉडल स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो अन्य सरकारी स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से इंटरनेट सुविधा भी नहीं दी गई है। इससे शिक्षा बोर्ड की ओर से किए बोर्ड परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन नजर रखने के दावों की हवा निकल रही है।
दूसरी ओर बोर्ड परीक्षा केंद्रों में स्थापित किए गए सीसीटीवी भी अच्छी क्वालिटी के नहीं है। स्कूलों ने अपने स्तर पर परीक्षा केंद्रों में साधारण सीसीटीवी लगाए हैं। कोटेशन के आधार पर कम से कम बजट में कैमरे इंस्टाल किए गए हैं। गौरतलब है कि शिक्षा बोर्ड और विभाग के दो-तीन माह के प्रयासों के बाद भी अभी तक कई सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी स्थापित नहीं कर पाए हैं। कई स्कूल प्रबंधनों के पास अभी तक सीसीटीवी लगाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधकों को अपने फंड से ही सीसीटीवी लगाने थे। इससे अभी तक भी अधिकतर स्कूलों में सीसीटीवी स्थापित नहीं हुए हैं। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि स्कूलों में सीसीटीवी स्थापित किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी स्थापित कर दिए जाएंगे। साथ ही परीक्षाओं के दौरान स्कूलों में औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
40 फीसदी स्कूलों में कैमरे नहीं
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार जिले के मात्र 60 फीसदी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में ही अभी तक सीसीटीवी स्थापित किए गए हैं। अन्य स्कूलों के बोर्ड परीक्षा केंद्रों में अभी तक सीसीटीवी स्थापित किए जाने बाकी हैं। शिक्षा बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अभी तक एक मात्र जिला हमीरपुर ही है, जहां 100 फीसदी स्कूलों में सीसीटीवी लग चुके हैं।
हर परीक्षा केंद्रों में स्थापित होंगे कैमरा : डॉ. सोनी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पहले-पहले सभी केंद्रों में सीसीटीवी स्थापित किए जाएंगे। साथ जिन स्कूलों पर ऑनलाइन कंट्रोल नहीं होगा, उन संदिग्ध स्कूलों में शिक्षा बोर्ड की टीम द्वारा समय-समय पर निरीक्षण होगा और सीसीटीवी की रिकॉडिंग की जांच होगी।