{"_id":"5a5f45c04f1c1ba3268b4d9c","slug":"171516193216-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं नहीं बना मीड-डे मील, कहीं शिक्षकों ने पकाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं नहीं बना मीड-डे मील, कहीं शिक्षकों ने पकाया खाना
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला भर में आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्करों की हड़ताल का खासा असर रहा। कई स्कूलों में बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिला। इसके चलते नौनिहालों को भूखे पेट रहकर ही घर लौटना पड़ा। दोपहर का भोजन न बनने से स्कूली शिक्षकों को भी खूब माथा-पच्ची करनी पड़ी। कई शिक्षकों ने स्कूलों में भोजन न बनाने पर अपनी जेब से बच्चों को बिस्कुट खिलाकर काम चलाया।
वहीं प्राथमिक स्कूल बल्ह में शिक्षकों ने खुद ही रसोई में कड़छी पकड़ कर बच्चों के लिए भोजन तैयार किया। हालांकि कई स्कूलों में हड़ताल की सूचना होने के चलते शिक्षकों ने पहले ही एक दिन के लिए छात्रों को घर से खाना लाने के निर्देश दे दिए थे। बुधवार को हड़ताल के चलते स्कूल में तैनात मिड-डे मील वर्कर सुबह ही जिला मुख्यालय में रवाना हो गई। इससे कई स्कूलों में बच्चों के लिए दोपहर का भोजन नहीं बन पाया।
विज्ञापन
वहीं प्राइमरी स्कूल बल्ह में समस्या को देखते ही शिक्षक छोटे लाल और रोशन ने खुद रसोई में कड़छी पकड़ी और बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बनाया। इसके बाद स्कूल के 52 छात्रों को अनुशासन के साथ भोजन परोसा। शिक्षक छोटे लाल ने बताया कि बुधवार को मिड-डे वर्कर यूनियन की हड़ताल थी। इसी तरह अन्य स्कूलों में भी अध्यापकों ने जुगाड़बाजी से मिड डे मील तैयार किया।
विज्ञापन
बंद रहे आंगनबाड़ी केंद्र
हड़ताल के चलते जिला भर में आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। जिला के कुल 1366 आंगनबाड़ी केंद्रों में हड़ताल के चलते लोगों ने बुधवार को केंद्रों में बच्चे नहीं भेजे। जिला मुख्यालय समेत विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी के सभी आंगनबाड़ी केंद्र हड़ताल के चलते बंद रहे।