{"_id":"5a574dca4f1c1bf2188b4583","slug":"171515670986-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पद्मावत फिल्म चली तो होगा विरोध: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पद्मावत फिल्म चली तो होगा विरोध: राणा
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि हिमाचल में यदि 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत को चलाया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली की ओर से निर्मित फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसे राजपूत समुदाय कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस फिल्म को कदापि नहीं चलने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में रानी पदमावती के किरदार का अपमान किया है जिसका सभी क्षत्रिय विरोध करते हैं। महासभा ने सरकार से मांग की है कि फिल्म को हिमाचल में न चलने दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इसे नहीं रोका गया तो माहौल बिगड़ सकता है। फिल्म में जो भी बदलाव हुआ है, वह केवल नाममात्र का है। इस मौके पर नरेश ठाकुर, नरेंद्र परमार, बिंदी ठाकुर, विक्रम जसवाल, दिलबाग ठाकुर, कंवर मान सिंह मौजूद रहे।