फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   परीक्षा में नकल करने पर पांच के खिलाफ केस

परीक्षा में नकल करने पर पांच के खिलाफ केस

Fri, 16 Mar 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में नकल करने पर पांच के खिलाफ केस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना/संतोषगढ़।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान उड़नदस्तों ने शुक्रवार को जमा दो कक्षा के अकाउंट्स में एक और दसवीं कक्षा के साइंस के पेपर में चार छात्रों के केस बनाए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्ते में शामिल प्रधानाचार्य दविंद्र चंदेल की टीम ने जखेड़ा स्कूल के परीक्षा केंद्र में जमा दो कक्षा के अकाउंट के पेपर में नकल करने पर एक छात्र का केस बनाया है।

दविंद्र चंदेल की टीम ने बसोली, चढ़तगढ़, कन्या स्कूल संतोषगढ़ और कन्या स्कूल ऊना के परीक्षा केंद्र जांचे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्ते में शामिल अमरीक सिंह की टीम ने सलोह और हरोली स्कूल के परीक्षा केंद्रों में नकल करने पर दसवीं कक्षा के दो-दो छात्रों के केस बनाए हैं। इसके अलावा टीम ने समूर, भदसाली, ईसपुर, पंडोगा, पंजावर, बढ़ेडा राजपूतां, गुगलैहड़ और बाल स्कूल ऊना के परीक्षा केंद्र जांचे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह की टीम ने त्यूड़ी, बदोली, धमांदरी और चलोला स्कूल के परीक्षा केंद्र जांचे।
विज्ञापन


एसडीएम हरोली गौरव चौधरी की टीम ने कांगड़ और पब्लिक हाई स्कूल सलोह के परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया ने एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़, नंगड़ा, माउंट एवरेस्ट कुठार कलां और संतोषगढ़ के कन्या और बाल स्कूल के परीक्षा केंद्र जांचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed