{"_id":"5a65e6984f1c1b7b268b5bec","slug":"161516627608-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नीलगाय, सुअर नहीं चट कर पाएंगे फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नीलगाय, सुअर नहीं चट कर पाएंगे फसल
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
डीएफओ ऊना यशुदीप की नई तकनीक सूबे के किसानों को जंगली जानवरों से राहत दिलाएगी। वन विभाग की टीम ने डीएफओ यशुदीप सिंह के नेतृत्व में ऊना के मदनपुर में इस तकनीक का सफल ट्रायल भी किया जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अब इसे जिला के अन्य हिस्सों में भी शुरू किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर भी इसे चलाने का प्रयास किया जाएगा। नीलगाय, सुअर सहित अन्य जंगली जानवर इस तकनीक के आगे किसानों की फसलों को चट नहीं कर पाएंगे।
मदनपुर में डीएफओ यशुदीप ने कहा कि यह तकनीक केरल साउथ क्षेत्रों में चलाई हैं जहां पर हाथी जैसे जंगली जानवरों से निजात मिलती है। ऊना में भी चलाने के बारे में सोचा और इसे चलाया गया। इस तकनीक में सिर्फ जूठ से बनी रस्सी, मगलेल ऑयल और मिर्ची पाउडर की जरूरत है। रस्सी को इस ऑयल में भिगोकर खेतों के चारों ओर बांधना है। ध्यान यह रखना है कि इस तार का ऊंचाई में स्तर जानवरों के मुंह जितना रखा जाए ताकि जब जानवर खेतों में घुसने का प्रयास करे तो रस्सी से निकलने वाली दुर्गंध से ही दूर भाग खड़ा हो।
विज्ञापन
मदनपुर में भी इस तकनीक को इस्तेमाल किया गया जहां किसान नीलगाय से परेशान थे लेकिन अब उनको इससे निजात मिली। इस अवसर पर मदनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश, उपप्रधान गुलशन, देवेंद्र कालिया, परशुराम, नरेश कुमार, धर्मवीर, संजीव वन खंड अधिकारी संतोषगढ़, सुरजीत वन रक्षक लमलैहड़ी, कुलदीप कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन