{"_id":"5a1043924f1c1b86698bc725","slug":"161511015314-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे मन के सच्चे... पर झूमा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे मन के सच्चे... पर झूमा पंडाल
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल के सालाना समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति नई दिल्ली के सचिव एवं स्कूल के प्रबंधक रविंद्र तलवार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीजेएम ऊना सपना पांडे ने की।
प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने ओम ही जीवन हमारा, बच्चे मन के सच्चे, ये तो सच है कि भगवान है आदि गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सीजेएम ऊना सपना पांडे ने कहा कि हर समस्या का समाधान केवल कानून बनाने से नहीं हो सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए स्कूल और परिवार अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर स्कूल के वाइस चेयरमैन बलविंद्र सिंह, सदस्य मोहिंद्र सैणी, अंबोटा डीएवी प्राचार्य नमित शर्मा, रजनीश शर्मा, करमिंद्र कौर, ललिता तलवार, संजीव फांडा सहित अन्य उपस्थित थे। मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने लक्ष्य, ऋषि वर्मा, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, नंदिनी, राघव, शिवांग, अंकिता, अतुल डोगरा, धरा मोदी, प्रथित, ऋजुल कंवर, सक्षम, शिवेन मोदगिल, वंश, राशि, अंशुमन, आयुष, सुजल, रिशव, केशव, सेजल, संचिता, सानवी, सुमेधा, विवेक, मानसी, आरती, प्रिया, कीर्ति, विवेक, आस्था, अनुज वशिष्ठ, आर्यन महाजन, दिशा ठाकुर, कुनाल मल्होत्रा, दिशा गुप्ता, पीयूष, सारा, सरगम शर्मा, नवजोत, काव्या, विशाखा, अर्जुन, करीना, मेघना, नवप्रीत, वंशिका, नवनीत, रितिका, तनु, अस्मिता, काजल, ऋषव, वासु, निखिल, इशिका, रिया, राधिका, प्रांजलि, दीपांशु, प्रथम, दीपिका, अनामिका, आर्यन, नूरप्रीत, आरुषि, अक्षित, सचिन, नम्रता, प्रिया, सपना, अंजलि शर्मा विशाखा, खुशबू, जोगिंद्र सिंह, शिवांगी, महक कंवर, हार्दिक मनचंदा, अनिकेत ठाकुर, पदमिनी राणा, अमनदीप, शीतल, आकांक्षा ठाकुर, महक शर्मा, शिवम, रजत, अनुष्का और शिल्पा आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।