फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   राब ठेके के अंदर मृत मिला सेल्समैन

राब ठेके के अंदर मृत मिला सेल्समैन

Sat, 19 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
राब ठेके के अंदर मृत मिला सेल्समैन
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के बढेड़ा में शराब के ठेके के अंदर से सेल्समैन का संदिग्धावस्था में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र प्रताप चंद निवासी ऑयल के रूप में हुई। सुबह अचानक शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी हरोली अजय राणा और एसएचओ विश्वास वालिया ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बढेड़ा स्थित शराब के ठेके के अंदर से धुआं निकल रहा था। इसी दौरान राहगीर ने ग्राम पंचायत प्रधान सहित अन्य लोगों को सूचित किया। प्रधान सहित अन्य लोगों ने पंडोगा पुलिस चौकी को सूचित किया। जब दुकान का शटर खोला गया तो अंदर एक शख्स मृत पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका का मुआयना करते हुए तफ्तीश शुरू की। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में शख्स की मौत का कारण उसका दम घुटने की वजह लग रही है। उन्होंने बताया इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र प्रताप चंद निवासी ऑयल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का सुराग लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed