फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   युवा मोर्चा ने निकाली विजय संकल्प रैली

युवा मोर्चा ने निकाली विजय संकल्प रैली

Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
युवा मोर्चा ने निकाली विजय संकल्प रैली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। भाजपा युवा मोर्चा की ऊना सदर इकाई ने शनिवार को विजय संकल्प रैली निकाली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खुद भी युवाओं संग बाइक पर सवार होकर उनका हौसला बढ़ाया।

करीब 352 बाइकों पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। कई कार्यकर्ता अन्य वाहनों पर सवार होकर भी शामिल हुए। जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा और जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। युवाओं से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभारा है। आतंकवाद के खिलाफ मजबूत इच्छाशक्ति के साथ की कार्रवाई के चलते देश का लोहा पाकिस्तान ही नहीं पूरा विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जहां देश भर में विकास के पथ को तेज गति से आगे बढ़ाया है। वहीं हिमाचल से भी अपने विशेष स्नेह के चलते पहाड़ी राज्य को आगे बढ़ाने में विशेष रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री तिलक राज सैनी, सुमित शर्मा, सागर दत्त भारद्वाज, रवि जैलदार, बलविंद्र गोल्डी, राज कुमार पठानिया, अशोक धीमान, मास्टर चमन लाल, विनय शर्मा, विकास शर्मा, जसविंद्र मोनू, कवि, राकेश गिक्का, नीरज जैतिक, शिव मेहन, मुनीष कुमार, अजय चौधरी, सतीश बनगढ़, खामोश जैतक, अमरदीप सिंह, अवतार सिंह, अश्विनी कुमार, विपन राणा, विवेक भारद्वाज, मोहित बेदी, वरुण मेहन, त्रिलोचन सिंह, दिनेश, लक्की देहलां, कुलविंद्र, रिंकू शुक्ला, शुभम सैणी, अभिषेक सहोड़ सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed