फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बिजली बिल जमा न करने पर कटेंगे कनेक्शन

बिजली बिल जमा न करने पर कटेंगे कनेक्शन

Fri, 14 Dec 2018 10:35 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल जमा न करने पर कटेंगे कनेक्शन
टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड टाहलीवाल के तहत जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाएं हैं उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। विद्युत बोर्ड टाहलीवाल के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के तहत विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने की सूची तैयार कर दी गई है। इसमें बिजली बिल न देने वाले करीब 948 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं पर करीब आठ लाख 27 हजार 606 रुपये की देनदारी बाकी है। टाहलीवाल विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि करीब 350 व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर छह लाख 52 हजार 970 रुपये की देनदारी है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, वे जल्दी बिजली बिल जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed