फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आरकेएस कर्मियों के वेतन में एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी

आरकेएस कर्मियों के वेतन में एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी

Fri, 10 Aug 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
आरकेएस कर्मियों के वेतन में एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगी कल्याण समिति के तहत सेवारत कर्मियों को 1000 रुपये प्रतिमाह की इंक्रीमेंट देने को मंजूरी मिल गई है। आरकेएस कर्मियों को अब बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की रोगी कल्याण समिति का वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित लगभग ढाई करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में अस्पताल परिसर में वर्षाशालिका के साथ ग्रीन पार्क बनाने और रोगियों एवं उनके तीमारदारों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के लिए चार लाख की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से बढ़ोत्तरी करने को भी मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही वायरल हैपेटाईटिस लैब टेस्ट एचसीवी के लिए 125 रुपये यूजर चार्ज लगाने को भी अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक में अस्पताल के गायनी वार्ड में दो ऑल वैदर एसी लगाने को भी अनुमति प्रदान की गई। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को अलग से पंजीकरण काउंटर न होने बारे भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल में श्रमदान के इच्छुक लोगों की एक टीम बनाने के लिए अधिकारियों को विज्ञापन के माध्यम से ऐसे लोगों से आवेदन मांगने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में उच्च शक्ति का जनरेटर स्थापित करने के लिए इसका ऑडिट करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. रमन शर्मा, अस्पताल के एमएस डॉ. बीबी कटोच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा, एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी रमण शर्मा, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, डॉ. अरुण कुमार दत्ता, डॉ. विजय ठाकुर, भूपिंद्र सिंह, डीआर कतना, होशियार सिंह ठाकुर, गैर सरकारी सदस्य बलवीर बग्गा, जितेंद्र कंवर, मुनीश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed