{"_id":"5b2cee984f1c1bab6e8b93ec","slug":"151529671320-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख से पिपलू मंदिर का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 लाख से पिपलू मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपलू मंदिर के जीर्णोद्धार को 30 लाख
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की घोषणा, प्राचीन नौण तालाब को दिए 10 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी(ऊना)। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पिपलू मंदिर के जीर्णोंद्धार के लिए 30 लाख रुपये जबकि प्राचीन नौण तालाब के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्राकृतिक पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत भवन पिपलू के साथ सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चमियाड़ी और कोट के बीच एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भी खोली जाएगी। इससे पहले मेला कमेटी की ओर से प्रधान पिपलू विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। एसडीएम एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत कर मेले के आयोजन और इतिहास बारे प्रकाश डाला। उन्होंने कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। साथ ही, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ कर अवलोकन किया। वीरेंद्र कंवर ने ज्योति प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया।
कुटलैहड़ में पर्यटन की अनेक संभावनाएं
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पर्यटन विकास की अनेक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर्यटन की दृष्टि से पिपलू का अपना ऐतिहासिक महत्व है, वहीं सोलह सिंगीधार के किलों, गोबिंदसागर झील सहित अनके ऐसे स्थान मौजूद हैं जहां पर्यटन दोहन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार ने पैसा स्वीकृत कर दिया है। इस दिशा में जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।