फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लू के थपेड़ों से झुलसे ऊना के लोग

लू के थपेड़ों से झुलसे ऊना के लोग

Fri, 11 May 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
लू के थपेड़ों से झुलसे ऊना के लोग
शुक्रवार को जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार जा पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिले में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार जा पहुंचा। न्यूनतम पारा भी 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते कुछ दिनों से गर्मी बढ़ती ही जा रही है। लोगों का गर्मी के मारे हाल बेहाल है।

दोपहर को बाजारों सहित मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम होती जा रही है। दुकानदारों को दोपहर के समय अधिक ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। दोपहर को चलने वाली गर्म हवा ने दोपहिया वाहन चालकों की भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। प्रचंड गर्मी के चलते लोग दोपहर के समय तो घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। स्थानीय दुकानदारों राजन, सोहित, ज्योति, प्रवीण, सुमित, नेहा, विशाल ठाकुर, दिलबाग सिंह, प्रशोत्तम, जसबिंदर, जसबीर ने कहा कि दिन ब दिन बढ़ते तापमान ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से निकल रही कड़कती धूप के चलते बाजारों में ग्राहकों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने कहा कि ग्राहक सुबह एवं शाम के वक्त ही खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दिन में तो लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया चालकों राम सिंह, जसविंदर, मोनू, विकास, राजीव, संतोष, श्याम, राकेश वशिष्ठ का कहना है दोपहर के समय गर्म हवाओं के बीच वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें मजबूरन कपड़े से मुंह ढक कर चलाना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे के बाद ही आसमान से सूर्य देव आग बरसाना शुरू कर देते हैं, जो कि देर शाम तक ऐसे ही रहता है। हालांकि सुबह शाम मौसम सामान्य है। मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को ऊना जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार जा पहुंचा है। जबकि न्यूनतम पारा भी 19.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed