फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्वच्छता में नारी, सलांगड़ी और भलौण स्कूल अव्वल

स्वच्छता में नारी, सलांगड़ी और भलौण स्कूल अव्वल

Fri, 13 Apr 2018 10:18 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता में नारी, सलांगड़ी और भलौण स्कूल अव्वल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान स्वच्छता पर प्राथमिक पाठशाला नारी, मिडल स्कूल नंगल सलांगड़ी और उच्च पाठशाला भलौण को जिला स्तर पर अपनी-अपनी श्रेणी में अव्वल रहने पर सम्मानित किया जाएगा। जिला व खंड स्तर पर अव्वल रहे स्कूलों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुर्वेद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विपिन परमार 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर सम्मानित करेंगे। उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने बताया कि स्कूल तथा स्कूल परिसर को स्वच्छ रखने के दृष्टिगत जिला और खंड स्तरीय समितियों का गठन किया था।

इन समितियों ने निर्धारित मानकों पर प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में किए निरीक्षण में श्रेष्ठ स्कूलों को जिला स्तर पर प्रथम रहने पर 50 हजार रुपये और खंड स्तर पर 20 हजार रुपये जबकि खंड स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करने पर 10 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर के स्कूलों में ऊना विकास खंड से प्राथमिक पाठशाला रामपुर प्रथम तथा अबादा बराना द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


बंगाणा विकास खंड से प्राथमिक स्कूल बौल पहले, भलौन दूसरे, अंब विकास खंड से मुबारिकपुर पहले, गघोह दूसरे, गगरेट विकास खंड से प्राथमिक स्कूल घनारी पहले, गुगलैहड़ दूसरे और विकास खंड हरोली से प्राथमिक पाठशाला पालकवाह प्रथम तथा भदौड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। उन्हंोने बताया कि मिडल स्कूलों में विकास खंड ऊना से मिडल स्कूल झूडोवाल पहले, मलाहत दूसरे, विकास खंड बंगाणा से डोहक पहले, मलांगड दूसरे, अंब से कुडेत पहले, खरोह दूसरे, विकास खंड गगरेट से बडोह पहले, जाडला दूसरे तथा विकास खंड हरोली से जननी पहले तथा ईसपुर दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विकास खंड ऊना के अंर्तगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का प्रथम और बडोली द्वितीय, विकास खंड बंगाणा में राजकीय उच्च पाठशाला कियारियां प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला द्वितीय, विकास खंड अंब से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारिकपुर प्रथम और राजकीय उच्च पाठशाला नंदपुर द्वितीय, गगरेट से उच्च पाठशाला डंगोह खास पहले व उच्च पाठशाला दयोली दूसरे तथा विकास खंड हरोली से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल खुर्द प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली द्वितीय स्थान पर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed