फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ओवरलोडिंग पर पांच टिप्पर जब्त, क्रशर मालिक हड़ताल पर

ओवरलोडिंग पर पांच टिप्पर जब्त, क्रशर मालिक हड़ताल पर

Sun, 07 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग पर पांच टिप्पर जब्त, क्रशर मालिक हड़ताल पर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
ओवरलोडिंग कर रहे टिप्परों और ट्रकों के दर्जनों चालान काटने को लेकर जिला क्रशर संघ और पुलिस में ठन गई। इससे रविवार को क्रशर मालिकों ने हड़ताल कर अपना विरोध जताया। वहीं क्रशर मालिकों ने काम ठप कर अपने अधीन कामगारों को छुट्टी पर भेज दिया है। इससे आने वाले दिनों में जिला में निर्माण कार्य के लिए रेत-बजरी न पहुंचने से आम जनता की मुश्किलें बढ़ सकती है।

विवाद न सुलझा तो रेत-बजरी के दाम भी बढ़ सकते हैं। जिला क्रशर संघ ने दोटूक कह दिया है कि यदि पुलिस ने भेदभावपूर्ण रैवये में बदलाव न किया तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेगा। पुलिस ने क्रशर मालिकों को नोटिस भेजकर रिकार्ड मंगवाया है। क्रशर मालिकों की हड़ताल के बावजूद ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहा। रविवार को पुलिस टीमों ने जिला की सहायक खड्डों में दबिश देकर अवैज्ञानिक रूप से किए जा रहे खनन की फोटो और वीडियोग्राफी की। इस दौरान पुलिस ने ओवरलोडिंग कर रहे पांच टिप्परों को जब्त कर मामले दर्ज किए।
विज्ञापन


क्रशर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस भेदभावपूर्ण रवैया अपनाकर क्रशर मालिकों को तंग कर रही है। उन्होंने कहा कि टिप्परों को जब्त करने से लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं माल की सप्लाई बंद होने से विकास कार्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ऐसी कार्रवाई से रेत-बजरी के दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजिंद्र सिंह ने कहा कि बिना वजह चालकों को भी तंग किया गया है। क्रशर मालिकों को बेवजह नोटिस दिए जा रहे हैं जबकि वे कानून के अनुसार काम कर रहे हैं। संघ ने कहा कि क्रशर मालिकों ने करोड़ों का ऋण ले रखा है जिससे ये उद्योग बर्बादी की तरफ जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की धक्केशाही के खिलाफ संघ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। जिला पुलिस ने बीते रोज अनियमितताओं पर जिला के दर्जनों वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इसके बाद क्रशर मालिक भड़क उठे हैं।


नियमों के अनुसार काम कर रही पुलिस : गांधी
एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस नियमों के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस खनन और क्रशर के विरुद्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षमता से अधिक माल लेकर जा रहे टिप्परों और ट्रकों के चालान कर रही है। नियम अवहेलना और कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed